Tuesday, November 3, 2020

अनुराग बसु ने बताया- क्यों रखा फिल्म का नाम 'लूडो', कटरीना-रणबीर से है कनेक्शन

अनुराग बसु अपनी अपकमिंग फिल्म 'लूडो' की रिलीज की तैयारी में हैं। इसके टाइटल को लेकर उन्होंने मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 'जग्गा जासूस' के सेट पर कटरीना और रणबीर के साथ बाकी लोग खेलते रहते थे। वहीं से उन्हें फिल्म का टाइटल रखने की इंस्पिरेशन मिली। शूटिंग के वक्त लगा था लूडो का चस्का रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि 'जग्गा जासूस' की पूरी शूटिंग के दौरान वे सेट पर लूडो खेलते रहे। उन्होंने बताया कि इस गेम का इतना चस्का था कि एक लोकेशन से दूसरी लोकेशन पर जाते वक्त भी वे लूडो खेलते रहते थे। अनुराग ने बताया कि ये गेम कभी खत्म नहीं होता, ये बात काफी इंट्रेस्टिंग है। अपकमिंग फिल्म की कहानी चार अलग जर्नी की हैं जो कि साथ में मिल जाती हैं तो इस पर लूडो नाम फिट बैठता था। कई स्क्रिप्ट में फाइनल की 'लूडो' की कहानी अनुराग ने बताया कि 'जग्गा जासूस' के बाद उनके पास 4-5 स्क्रिप्ट थीं। उन्होंने बताया कि प्रीतम और उनकी वाइफ ने उनसे यह फिल्म करने के लिए जोर दिया। उन्होंने बताया कि लूडा आपक यह बताता है कि आप लोगों से ऐसे ही नहीं मिलते, वे किसी वजह से आपके जीवन में आते हैं। 'लूडो' में आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, राजकुमार राव, फतिमा सना शेख और अभिषेक बच्चन हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32dwHRD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment