ऐक्ट्रेस ने पिछले दिनों सहित कई लोगों पर काफी सनसनीखेज आरोप लगाए थे। उन्होंने कई कॉमेंट्स ऐक्ट्रेस के बारे में भी किए थे। इस मामले में अमायरा दस्तूर ने का रुख किया था। इसके बाद सोमवार को कोर्ट ने अमायरा को राहत देते हुए लवीना लोध को अमायरा के खिलाफ किसी भी तरह का मानहानि करने वाला वीडियो या कॉमेंट नहीं करने को कहा है। अमायरा ने आपत्तिजनक कॉमेंट्स के लिए लवीना लोध के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी किया है। जस्टिस पीके चव्हाण ने मामले की सुनवाई करते हुए पाया कि लवीना लोध ने लगातार सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अमायरा दस्तूर खिलाफ आपत्तिजनक कॉमेंट्स कर उनकी मानहानि की है। अमायरा की वकील सवीना बेदी ने कहा कि इन कॉमेंट्स के कारण अमायरा की इमेज काफी खराब हुई है। दूसरी तरफ लवीना लोध के वकील प्रशांत पांडे ने कहा कि उनकी मुवक्किल भी एक ऐक्टर और मेकअप डायरेक्टर रह चुकी हैं और उनका अमायरा दस्तूर के खिलाफ भी आपत्तिजनक कॉमेंट करने का इरादा नहीं था। उन्होंने दावा किया कि लवीना ने सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में केवल सच बोला है। कोर्ट ने मामले में लवीना लोध से जवाब मांगा है और सुनवाई 22 दिसंबर तक के लिए टाल दी गई है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36kPsUq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment