श्रीदेवी और की लव स्टोरी कई बार खबरों में आ चुकी है। दोनों ने 1996 में शादी की थी। इस शादी के लिए दोनों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनकी दो बेटियां हैं जान्हवी और खुशी। हालांकि श्रीदेवी की 2018 में अचानक मौत के बाद बोनी अकेले रह गए। बोनी कपूर के बर्थडे पर जानिए कैसे उन्होंने श्रीदेवी से प्यार की बात अपनी पत्नी को बता पाई थी। श्रीदेवी के साथ काम करते-करते हो गए दीवाने बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच केमिस्ट्री फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के दौरान जमी थी। बोनी ने ईटाइम्स को एक बार बताया था, 'मैं श्रीदेवी से पहली बार (1984) में मिला था। 'मिस्टर इंडिया' में उनके साथ काम करते हुए मुझे उनसे पूरी तरह प्यार हो गया था।' बोनी ने बताया था कि जब हमारी दूसरी फिल्म (रूप की रानी चोरों का राजा) पूरी हुई श्रीदेवी के मन में भी बोनी के लिए फीलिंग्स आ गई थीं। 1996 में दोनों ने शादी कर ली। वाइफ को खुद बताया था, हो गया है प्यार बोनी ने विमिन्स समिट के दौरान बताया था कि श्रीदेवी उस वक्त की सबसे ज्यादा पे पाने वाली ऐक्ट्रेस थीं। उनकी मां को इम्प्रेस करने के लिए बोनी ने उनकी उससे भी ज्यादा का ऑफर दिया था जिससे वह उनकी मां के भी क्लोज हो गए थे। श्रीदेवी को बेस्ट मेकअप रूम मिले, बेस्ट कॉस्ट्यूम मिले बोनी इन सबका पूरा ध्यान रखते थे। उन्होंने श्रीदेवी को इम्प्रेस करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। क्योंकि उनको श्री से प्यार हो गया था। बोनी कपूर शादीशुदा थे और उनके अर्जुन, अंशुला दो बच्चे थे। बोनी ने बताया कि उन्होंने अपनी एक्स-वाइफ मोना के सामने कुबूल किया कि उन्हें श्रीदेवी से प्यार हो गया है और वह खुद को रोक नहीं पाए।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lke5GV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment