Tuesday, November 3, 2020

सुहाना हैं अपनी मर्जी की मालकिन, नहीं मानी आर्यन की बात, पोस्‍ट कर दी फोटो

शाहरुख खान की बेटी सुहाना इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से खूब चर्चा में छाई रहती हैं। वैसे तो अक्सर सुहाना अपनी तस्वीरों को लेकर खबरों में रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा लिखा दिया है, जिसे लेकर वह खबरों में हैं। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पापा शाहरुख खान के 55वें जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। सुहाना ने पापा के बर्थडे सेलिब्रेशन की दो तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर डाली हैं। इसमें से एक तस्वीर में सुहाना अपने भाई आर्यन खान के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें छोटा भाई अबराम के अलावा पापा शाहरुख भी हैं। इसी तस्वीर पर उन्होंने कुछ ऐसा कैप्शन लिखा है, जो खबरों में है। सुहाना ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'आर्यन मुझे यह तस्वीर पोस्ट नहीं करने दे रहा था, लेकिन मैं इसे पोस्ट करना चाहती थी तो मैंने कर दिया।' बता दें कि शाहरुख खान के बर्थडे के मौके की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आई। बुर्ज खलीफा टावर पर शाहरुख खान के बर्थडे का जश्न खूब नजर आया, जिसके वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर छाए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34XjuOG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment