Tuesday, November 3, 2020

जावेद अख्तर के केस पर संजय राउत को कंगना का जवाब- एक थी शेरनी और एक भेड़ियों का झुंड

कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा में रह रही हैं। इस वक्त कंगना रनौत कुछ कानूनी झमेलों में फंसी नजर आ रही हैं। अब मशहूर लेखक जावेद अख्‍तर ने ऐक्ट्रेस कंगना रनौत पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। जावेद अख्तर के इस केस की जानकारी देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने भी ट्वीट किया है, जिसका कंगना ने अपने खूंखार अंदाज़ में ट्विटर पर ही जवाब दिया है। कंगना ने संजय राउत के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपना जोरदार जवाब दिया है। सिर्फ एक लाइन में कंगना ने अपनी तरफ से पूरी बात कह दी है। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'एक थी शेरनी ..... और एक भेड़ियों का झुंड।' संजय राउत के इस ट्वीट में लिखा गया है, 'नैशनल और इंटरनैशनल टेलिविजन पर अपमानजनक बयान देने को लेकर लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ क्रिमिनल कम्प्लेंट किया है। यह कम्प्लेंट मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट, अंधेरी में दायर किया गया है।' एक सूत्र ने बताया, 'जावेद अख्‍तर काफी सहनशील स्वभाव के हैं लेकिन ये सब चीजें काफी समय से चल रही थीं। इसके खिलाफ ऐक्शन लेना जरूरी हो गया था। जावेद साहब ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है।' बताया जा रहा है, 'मामला अब कोर्ट में है। जावेद साहब इस लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। कोर्ट के बाहर किसी भी समझौते के लिए जावेद साहब तैयार नहीं हैं। कंगना रनौत के खिलाफ कानूनी मुश्किलें असल में बढ़ेंगी।' जावेद अख्तर के खिलाफ अपने इंटरव्यू में पहले भी कंगना काफी कुछ कह चुकी हैं। कंगना ने रितिक रोशन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बातें कही थी और कहा था- जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर बुलाया और कहा कि राकेश रोशन और परिवार बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगती हो तो तुम कहीं नहीं जा सकोगी। वे तुम्हें जेल में डलवा देंगे और तुम्हारे पास खुद को नुकसान पहुंचाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा। कंगना ने ये बातें बताते हुए कहा था- उन्होंने ऐसा क्यों सोचा कि अगर मैं रितिक रोशन से माफी नहीं मागती हूं तो सूइसाइड कर लूंगी? वह मेरे ऊपर चिल्लाए, गुस्सा भी किया। मैं उनके घर पर बैठी हुई कांप रही थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32b4qex
via IFTTT

No comments:

Post a Comment