Monday, November 16, 2020

भाई दूज पर आमिर की बेटी इरा ने शेयर किया भाई जुनैद का वीडियो

की बेटी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। के मौके पर इरा ने अपने भाई खान के एक नाटक का पुराना वीडियो शेयर किया है और साथ में एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है। यह वीडियो जुनैद के थिअटर प्ले 'अ फार्मिंग स्टोरी' का है जिसमें जुनैद अपने पेस पर पेंटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इरा ने वीडियो को शेयर करते हुए लंबे नोट में लिखा, 'ओह, क्या कहूं... कहने को बहुत कुछ है.. इसे ठीक तरह से कैसे कहूं? हैपी भाऊ बीज, जुन्नू मुझे नहीं लगता है कि मैं अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर सकती हूं कि तुम्हारे जैसा भाई मिलने के लिए में कितनी शुक्रगुजार हूं और मैं इस दिन का इस्तेमाल कैसे करूं। जुनैद एक बेहतरीन भाई है। मेरी जिंदगी और पर्सनैलिटी में उसका बहुत योगदान है। और फिर कुछ सालों के लिए हमने कई काम करते हुए एक-दूसरे से दूर रहे। जब मैं वापस आई तो जुनैद ने मुझे बताया कि बैकस्टेज पर मदद के लिए फायज को लोगों की जरूरत है। वह खुद भी उस प्ले में काम कर रहा था।' इरा ने आगे कहा, 'जुनैद को प्रफेशनल स्पेस में देखना सुखद है और यह मुझे इस बात की याद दिलाता है कि वह मेरा भाई होने के अलावा भी बहुत कुछ है। अपने भाई को देखकर गर्व होता है। जाहिर है मैं ऐसा उससे कभी कहूंगी नहीं और वह सोशल मीडिया पर भी नहीं है। अपनी जिंदगी में मौजूद लोगों की तारीफ करने के लिए वक्त निकालिए। वे इसके लायक हैं और आप भी।' बता दें कि आमिर के बेटे जुनैद ने अपनी ऐक्टिंग की शुरुआत थिअटर से की थी और अब उन्हें थिअटर करते हुए 3 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इससे पहले जुनैद ने 2 साल तक थिअटर की पढ़ाई भी की थी। आमिर की बेटी इरा भी थिअटर और फिल्म डायरेक्शन करती हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36J8TGw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment