Monday, November 16, 2020

वीडियो: नोरा फतेही के 'नाच मेरी रानी' पर जमकर नाचे जापानी फैन्स

बॉलिवुड में इस समय सबसे पॉप्यलुर डांसर्स में का नाम जरूर गिना जाएगा। हाल में नोरा फतेही ने गुरु रंधावा के गाने '' में परफॉर्म किया था और इस वीडियो को दुनियाभर में पसंद किया गया है। इसकी पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जापान के एक डांस ग्रुप ने इस गाने पर परफॉर्म करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है और नोरा फतेही ने इसे शेयर भी किया है। जापान के डांस ग्रुप एशियंस ने 'नाच मेरी रानी' का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसपर नोरा फतेही का भी ध्यान गया। नोरा तुरंत इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। वैसे यह डांस ग्रुप अकेला नहीं है, नोरा के बहुत सारे फैन्स ने इस गाने पर परफॉर्म करते हुए वीडियो शेयर किए हैं। गुरु रंधावा और निकिता गांधी की आवाज में यह गाना लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि मोरक्कन मूल की कनैडियन नागरिक नोरा फतेही 2014 से इंडियन फिल्मों में नजर आ रही हैं। बिग बॉस 9 में भाग लेने के बाद नोरा काफी मशहूर हो गईं। इसके बाद नोरा ने हिंदी फिल्मों में रॉकी हैंडसम, सत्यमेव जयते, स्त्री, बाटला हाउस, मरजावां और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों में जोरदार परफॉर्मेंस दी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kyaYtR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment