पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। में भी यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस बीच ऐक्ट्रेस भले ही सहागनों का यह त्योहार न मना रही हों लेकिन उन्होंने करवा चौथ पर अपनी मां को तैयार होने में पूरी मदद की है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलिवुड करवा चौथ की तैयारियों में जुटा हुआ है। कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वह अपनी मां के हाथों में मेंहदी लगाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीरे के साथ कियारा ने लिखा है, 'मेंहदी फॉर ममा।' इस तस्वीर में कियारा और उनकी मां वाइट और ब्लू स्ट्रिप वाली टीशर्ट में नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी' जल्द ही दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा कियारा आडवाणी के लीड रोल वाली फिल्म 'इंदू की जवानी' भी रिलीज के लिए तैयार है। साथ ही कियारा आडवाणी परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायॉपिक 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mUzCGN
via IFTTT
No comments:
Post a Comment