Saturday, November 14, 2020

दीपवीर की सेकंड मैरिज ऐनिवर्सरी: रणवीर ने अपनी 'गुड़िया' को किया विश

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और की ठीक 2 साल पहले 14-15 नवंबर को शादी हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री की इस बेहद रोमांटिक जोड़ी की दूसरी मैरिज ऐनिवर्सरी है। इस मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी लेडी लव दीपिका को खास अंदाज में शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी है। रणवीर ने अपनी और दीपिका की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। शादी की सालगिरह की मुबारकबाद देते हुए रणवीर ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आत्माएं हमेशा के लिए जुड़ गई हैं, हैपी सेकंड ऐनिवर्सरी मेरी गुड़िया दीपिका पादुकोण।' दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट के जवाब में लिखा, 'एक फली में दो मटर...हैपी सेकंड ऐनिवर्सरी रणवीर सिंह। आपने मुझे सम्पूर्ण किया है।' रणवीर की इस पोस्ट पर बहुत सारे बॉलिवुड सिलेब्स ने दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। बता दें कि साल 2018 में इटली के लेक कोमो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी केवल नजदीकी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुई थी। इसके बाद इनकी शादी का रिसेप्शन मुंबई में हुआ था जिसमें बॉलिवुड के सभी बड़े सिलेब्रिटीज ने शिरकत की थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ktMbXR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment