Friday, November 13, 2020

वीडियो: शिल्पा शेट्टी ने दिवाली पर बेटे के साथ यूं की लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी

दिवाली का जश्न पूरा देश मना रहा है। ऐसे में बॉलिवुड सिलेब्स भी फेस्टिव मोड में हैं। इस बीच का वीडियो और तस्वीरें सामने आए हैं। इनमें वह बेटे विआन के साथ अपना घर सजाती और रंगोली बनाती नजर आ रही हैं। रंगोली बनाकर दी सबको शुभकामनाएं शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो और तस्वीर पोस्ट किए हैं। इसमें वह रंगोली बना रही हैं। साथ में उनके बेटे वियान हैं। वियान बेहद खुश हैं और डांस करते भी नजर आते हैं। वीडियो में शिल्पा और उनका बेटा लोगों को दिवाली और धनतेरस की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि रंगोली बनाना लक्ष्मी के स्वागत का खूबसूरत तरीका है। शिल्पा और राज फैन्स को करते हैं एंटरटेन शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह मजेदार वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इतना ही नहीं उनके पति राज कुंद्रा भी बेहद फनी वीडियोज पोस्ट करते हैं। रीसेंटली उन्होंने रणवीर सिंह के गाने 'ततड़ ततड़' पर फेसऐप के साथ मजेदार वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Uqxp9H
via IFTTT

No comments:

Post a Comment