Friday, November 13, 2020

जान्हवी कपूर को याद आया बचपन, बताया- हर दिवाली पर मां श्रीदेवी जरूर करती थीं ये काम

जान्हवी कपूर, उनकी बहन खुशी और डैड बोनी कपूर रीसेंटली के चेन्नई वाले पैतृक घर से लौटे हैं। वहां उन्होंने बढ़िया वक्त गुजारा। जान्हवी ने बताया कि ये ट्रिप उनके दिल के काफी करीबी थी और इसके कई कारण हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि दिवाली के लिए उनकी मां श्रीदेवी हमेशा क्या इच्छा रहती थी। जान्हवी ने बताया दिवाली प्लान टाइम्सऑफइंडिया.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जान्हवी ने बताया, उनकी मां हमेशा कहती थीं कि दिवाली, न्यू इयर और बर्थडे पर हमेशा नए और ब्राइट कपड़े पहनने चाहिए। मैं इस साल जरूर कुछ नया पहनूंगी। मैं लंबे वक्त बाद तैयार होने वाली हूं इसलिए काफी एक्साइटेड हूं। हम घर पर हमेशा की तरह छोटी सी पूजा करेंगे। जान्हवी और उनकी फैमिली रीसेंटली श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर से लौटे हैं। जान्हवी ने बताया कि बोनी ने वो घर रेनोवेट करवाया है। श्रीदेवी हमेशा चाहती थीं कि उनकी बेटियां वहां वक्त गुजारें। याद आई बचपन की दिवाली जान्हवी ने त्योहार से जुड़ी बचपन की याद भी साझा की। उन्होंने बताया, हम जब बचपन में मां के चेन्नई वाले घर जाते थे तो गलियों में लाइट्स देखने के लिए निकलते थे। इसके बाद इकट्ठे होकर साउथ इंडियन पकवान और मैंगो जूस पीते थे। शायद मैंने तबसे मैंगो जूस को दिवाली से जोड़ लिया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lxReYB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment