Friday, November 6, 2020

महाराष्ट्र में खुल गए सिनेमाघर, मराठा मंदिर में फिर दिखाई जाएगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में पूरे देश में सिनेमाघरों बंद कर कर दिए गए थे। स्थितियां सामान्य होने पर महाराष्ट्र में 5 नवंबर से सिनेमाघर खुल गए हैं। सरकार ने सिनेमाघरों को अपनी क्षमता के 50 फीसदी दर्शकों को ही फिल्म दिखाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, शाहरुख खान और काजोल की आइकॉनिक फिल्म '' ने हाल ही में अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं। यह फिल्म भी मराठा मंदिर में फिर से दिखाई जाएगी। करीब 8 महीने से बंद थे सिनेमाघर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' मराठा मंदिर में 20 साल तक लगी रही। भारतीय सिनेमा के इतिहास में इतने लंबे समय तक चलने वाली यह फिल्म है। कोरोना महामारी के कारण करीब 8 महीने से सिनेमाघर बंद थे। लंबे अरसे के बाद लोग फिर सिनेमाघरों में फिल्म देख पाएंगे। 'जारी रहेगी मराठा मंदिर की परंपरा' मराठा मंदिर के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई ने बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, 'जिस दिन में मुंबई में सिनेमाघर खुलेंगे तो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिर से दिखाई जाएगी। यह हमेशा पहला दिन का पहला शो था और यह परंपरा जारी रहेगी। हमें सिर्फ कोरोना महामारी के चले बंद करना पड़ा था। जब फिल्म 25 साल पहले रिलीज हुई थी तो मुझे याद है कि मराठा मंदिर में महीनों तक सभी शो फुल रहते थे।' 'फिल्म में सबकुछ बेहतरीन है' मनोज देसाई ने आगे कहा, 'फिल्म की बेहतरीन स्टोरी, ऑन स्क्रीन जोड़ी, म्यूजिक, परफॉर्मेंस और लोकेशन ने लोगों को आकर्षित किया। लोगों ने इसे काफी पसंद किया। फिल्म के रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों में लोगों को इसके डायलॉग्स याद हो गए।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32evnOn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment