कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से लटकी हुई फिल्मों, टीवी और विज्ञापनों की शूटिंग दोबारा शुरू हो चुकी हैं। बॉलिवुड की खूबसूरत अदाकारा भी इस बीच शूटिंग के लिए पहुंच चुकी हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से खुद की बीच पर बेहद दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा, 'शूटिंग के लिए मालदीव आकर बहुत अच्छा लग रहा है।' इस तस्वीरों में कटरीना रेनबो शेड के वाइट स्लीवलेस टॉप और पिंक लोअर में दिखाई दे रही हैं। कटरीना के खुले बालों का स्टाइल भी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कटरीना ने अपना ब्यूटी ब्रैंड लॉन्च किया है भी लॉन्च किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज के लिए तैयार है जिसमें वह लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा जल्द ही उनकी फिल्म 'फोन भूत' की भी शूटिंग शुरू हो जाएगी जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ दिखाई देंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2JMFUtD
via IFTTT
No comments:
Post a Comment