बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर ऐक्टिविटी के कारण चर्चा में रहती हैं। कंगना हर मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखती हैं जिन्हें काफी लोग पसंद करते हैं और काफी लोग नहीं भी करते हैं। अब एक हालिया पोस्ट में कंगना ने अपने उन सभी फैन्स से खुद को ब्लॉक करने को कहा है जिन्होंने उन्हें खामोश रहने की सलाह दी है। कंगना ने पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'वे सभी फैन जो पूरे दिन मेरे ट्वीट्स चेक करते रहते हैं, कहते हैं कि वह मेरी बातों से बोर हो गए हैं और मुझसे कहते हैं मुझे खामोश रहना चाहिए, मुझे ब्लॉक कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप साफ तौर पर मुझ पर मोहित हैं। नफरत करने वाले की तरह मुझे प्यार न करें। अगर इससे बेहतर रास्ता नहीं जानते तो ऐसा ही करें। प्याऱ।' वैसे बता दें कि कंगना के पॉलिटिकल विचारों पर उनके काफी फैन्स आलोचना भी करते हैं। हालांकि कंगना को इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह लगातार मुखर होकर अपने विचार रख रही हैं। हाल में उन्होंने अमेरिकी चुनावों के रिजल्ट पर कॉमेंट करते हुए यूएस के अगले राष्ट्रपति की तुलना फिल्म गजनी में आमिर खान के कैरेक्टर से कर दी थी। हालांकि इसके साथ ही कंगना ने उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस की ताऱीफ भी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना ने अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग पूरी कर ली है जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी। कंगना की अगली फिल्म 'तेजस' की शूटिंग दिसंबर में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में कंगना भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा कंगना ने एक और फिल्म 'धाकड़' भी साइन की है जिसमें कंगना पूरी तरह ऐक्शन अवतार में नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eQUiwA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment