Tuesday, November 3, 2020

करीना कपूर ने शेयर किया सैफ अली खान की 'भूत पुलिस' का पहला पोस्टर

पिछले काफी दिनों से की आने वाली फिल्म '' काफी चर्चा में है। हाल में इस फिल्म की यूनिट और कास्ट शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंची थी। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा , जैकलीन फर्नांडिस, जावेद जाफरी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। अब इस फिल्म का पहला पोस्टर खुद ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म के इस पहले पोस्टर में एक भूतिया घर, एक ऐम्बुलेंस खड़ी दिखाई दे रही है। इस हॉरर कॉमिडी फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'The #NewNormal is Paranormal Good luck guys... kill it.' अर्जुन कपूर ने भी इस पहले पोस्टर को शेयर किया है और उसके साथ ही फिल्म के मुहूर्त शॉट के क्लैपबोर्ड की तस्वीर भी शेयर की है। यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें सैफ अली खान और अर्जुन कपूर साथ दिखाई देंगे। पिछले साल ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था तब फिल्म की कास्ट में फातिमा सना शेख और अली फजल भी शामिल थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34TWTCh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment