अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं, जिनमें वह सफेद ड्रेस में काफी दिलकश दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें किसी फोटोशूट की नहीं बल्कि पिछले दिनों अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच की है।Anushka Sharma pictures viral where she was enjoying Virat kohli match in Dubai: अनुष्का शर्मा दो महीने बाद मां बन जाएंगीं। अनुष्का की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो दुबई की हैं।

अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं, जिनमें वह सफेद ड्रेस में काफी दिलकश दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें किसी फोटोशूट की नहीं बल्कि पिछले दिनों अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच की है।
टीम को सपॉर्ट करने पहुंची थीं अनुष्का

कैमरे में अनुष्का शर्मा की कई अदाएं कैद हो गईं। इस मौके पर प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उत्साह बढ़ाने और और टीम को सपॉर्ट करने पहुंची थीं। (All pics from virushkawonders/virat.kohlii18 instagram)
फैन पेज से खूब जमकर शेयर की गई हैं अनुष्का की तस्वीरें

स्टेडियम के अंदर की यही तस्वीरें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अलग-अलग फैन पेज से खूब जमकर शेयर की गई हैं।
अनुष्का की सादगी फैन्स को खूब भा रही

इन सभी तस्वीरों में अनुष्का की सादगी फैन्स को खूब भा रही है। इससे पहले भी अनुष्का स्टेडियम में अपने पति विराट कोहली और उनकी टीम को चियर करने पहुंची हैं।
नजर आ रहा अनुष्का का बेबी बम्प

इन तस्वीरों में अनुष्का का बेबी बम्प नजर आ रहा। हालांकि, इससे पहले भी अनुष्का की स्टेडियम की कई तस्वीरें वायरल होती रही हैं।
अनुष्का ने सोशल मीडिया पर दी थी खुशखबरी

बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं।
जनवरी में मां बनने जा रही हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा अगले साल जनवरी में मां बनने जा रही हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
आखिरी बार फिल्म 'ज़ीरो' में नजर आई थीं अनुष्का

पर्दे पर आखिरी बार अनुष्का साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म 'ज़ीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/326LZHR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment