चाहे गुस्सा जाहिर करने की बात हो या मन के विचारों को फैन्स से शेयर करने की बात, कंगना सोशल मीडिया पर हर वक्त मौजूद रहती हैं। कंगना ने हाल ही में अपनी कविता 'आसमां' फैन्स से शेयर की थी और अब उन्होंने अपनी घुड़सवारी वाली कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कंगना इस वक्त मनाली में हैं और मुंबई की एक खास चीज को काफी मिस कर रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा है कि वह मुंबई की कौन सी चीज सबसे अधिक मिस करती हैं। कंगना इन तस्वीरों में घुड़सवारी करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'एक चीज जो मुंबई की मैं सबसे अधिक मिस करती हूं वह है हर सुबह रेस कोर्स में घुड़सवारी।' इसी के साथ उन्होंने बताया है कि मैं कभी स्पोर्ट्स पर्सन नहीं रही। उन्होंने कहा कि वह अपने घोड़े के साथ मेडिटेटिव पार्टनरशिप महसूस करती हैं और इसे सुखद अनुभव बताया था। पिछले दिनों कंगना ने अपनी लिखी एक कविता शेयर की थी। इस कविता के साथ कंगना ने अपने मनाली स्थित घर के कुछ विजुअल्स वीडियो में शेयर किए हैं। इन विजुअल्स में कंगना का बागीचा, फूल, नीला आसमान और कंगना की अपने घर में कुछ तस्वीरें शामिल हैं। हिमाचल में सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और कंगना ने इस कविता में इस ठंडक का भी जिक्र किया है। इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'कविता जो मैंने इन गर्मियों में लिखी और शूट की थी, क्योंकि सर्दियां आ गई हैं तो आसमान को याद कर रही हूं।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ejtmVV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment