नोरा फतही सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। वह अपने वकेशन के फोटोज, डांस वीडियो और म्यूजिक वीडियो शेयर करके फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने इस सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया है। नोरा ने फैन्स को कहा-शुक्रिया ने वीडियो पोस्ट करके फैन्स को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कहा है। पोस्ट में कैप्शन लिखा है, वाह, हमने कर दिखाया। मेरी इंस्टा फैमिली और जिसने हमेशा मेरा सपोर्ट किया उसको थैंक यू। लव यू गाइज, ये तो बस शुरुआत है। अजय देवगन के साथ दिखेंगी नोरा वर्क फ्रंट पर बात करें तो नोरा रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी थीं। रीसेंटली उनका डांस नंबर 'नाच मेरी रानी' आया, जिसे गुरु रंधावा ने गाया है। यह गाना काफी पॉप्युलर है। अपने अगले प्रोजेक्ट में वह अजय देवगन के साथ नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3m5nRNJ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment