Monday, November 9, 2020

शेखर सुमन ने 14 तारीख को बताया 'काला दिन', दिवाली पर लोगों से की ये अपील

बॉलिवुड ऐक्‍टर और राजनेता ने दीपावली से ठीक पहले कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर आप भी एक मिनट के लिए सोच में पड़ जाएंगे। इस साल दिवाली 14 नवंबर को है। शेखर सुमन ने 14 तारीख को 'काला दिन' बताया है। तमाम सिनेप्रेमियों के लिए यह वाकई मनहूस तारीख है, क्‍योंकि 14 जून को ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आई थी। सीबीआई से लेकर नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो और ईडी की जांच जारी है। लेकिन इसके साथ ही 14 नवंबर को सुशांत को दुनिया छोड़े हुए पूरे छह महीने हो जाएंगे। शेखर सुमन ने फैन्‍स से अपील की है कि वह इस दिवाली सुशांत के नाम का दीया जलाएं। सुशांत के फैन्‍स से की ये नेक अपील शेखर सुमन बॉलिवुड के उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जिन्‍होंने सबसे पहले यह आवाज उठाई थी कि सुशांत सिंह राजपूत आत्‍महत्‍या नहीं कर सकते हैं। छह महीने बाद आज भी वह सोशल मीडिया के जरिए सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। सोमवार को इसी कड़ी में शेखर सुमन ने सुशांत के फैन्‍स और चाहने वालों से एक अपील की है। ...ताकि उसकी आत्‍मा जहां भी हो चमक उठेशेखर सुमन ने मांग की है कि इस दीपावली हर शख्‍स सुशांत के नाम का दीया जलाए। वह लिखते हैं, '14 को दिवाली है, जो रौशनी और शुभ दिन है। 14 एक काली तारीख भी है, क्‍योंकि छह महीने पहले 14 तारीख को ही हमने सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया। कैसी विडंबना है! इसलिए कृपया उसकी याद में दीया जलाएं, ताकि उसकी आत्‍मा जहां कहीं भी है, चमक उठे। इंसाफ का रास्‍ता मुश्‍क‍िल है, लेकिन हम प्रार्थना कर सकते हैं।' सीबीआई जांच पर भी उठाए सवाल एक अन्‍य ट्वीट में शेखर सुमन ने सीबीआई जांच पर सवाल उठाए हैं। वह लिखते हैं, 'दुर्भाय से किसी के जाने से किसी की जिंदगी नहीं रुकती। लेकिन एक अंदरूनी लड़ाई न्‍याय के लिए चलती रहनी चाहिए। सीबीआई अभी भी किसी निष्‍कर्ष पर क्‍यों नहीं पहुंच पा रही है यह एक बड़ा रहस्‍य है। कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब कभी नहीं मिल पाएगा।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35cY2Fs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment