Friday, November 6, 2020

अजब प्रेम की गजब कहानी 11 साल: कटरीना-रणबीर का एक सीन रियल लाइफ में हो गया था सच

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म '' को आज (6 नवंबर) को 11 साल पूरे हो चुके हैं। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट थी। इसके लीड ऐक्टर्स रणबीर और कटरीना की केमिस्ट्री के काफी चर्चे रहे थे। हालांकि फिल्म का एक सीन बाद में रियल लाइफ में सही साबित हो गया था। रणबीर, कटरीना के साथ सलमान का सीन 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में सलमान खान ने छोटा सा रोल किया था। उनका रील लाइफ में जो डायलॉग था वो रियल लाइफ में सही साबित हो गया था। इस सीन में रणबीर कटरीना को सलमान से मिलवाते हैं। इस पर सल्लू रणबीर से कहते हैं, तू तो ऐसे डर रहा है जैसे मेरी गर्लफ्रेंड को अपना कहकर मिलवा रहा है।' फिल्म के बाद आई थीं ब्रेकअप की खबरें रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना ने इसी फिल्म के बाद सलमान खान से अपना रिलेशनशिप खत्म कर लिया था। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज के बाद उनके रणबीर के साथ डेटिंग के चर्चे सुर्खियों में थे। ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त हैं सलमान-कटरीना अब सलमान और कटरीना अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। इसके बाद दोनों ने 'भारत', 'टाइगर जिंदा है' और 'एक था टाइगर' जैसी फिल्मों में काम किया है। कटरीना सलमान को अभी भी अच्छा दोस्त मानती हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jXAEQk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment