Thursday, September 24, 2020

NCB पूछताछ के दौरान दीपिका पादुकोण के साथ रहना चाहते हैं रणवीर सिंह? बताई जा रही ये वजह

रिया चक्रवर्ती के ड्रग चैट सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऐक्शन में है। रिया, उनके भाई शौविक, स्टाफ दीपेश सावंत सैमुअल मिरांडा सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच कई बड़े सिलेब्स के नाम भी सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग कनेक्श में को भी समन दिया गया है। दीपिका की तरफ से इस मामले में कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। अब रिपोर्ट्स हैं कि ने एनसीबी से रिक्वेस्ट की है कि 26 सितंबर को दीपिका के साथ पूछताछ में उनको भी साथ रहने दिया जाए। रणवीर सिंह ने मांगी है दीपिका के साथ रहने की अनुमति? बॉलिवुड के ड्रग कनेक्शन की जांच में एनसीबी के हाथ कुछ चैट्स लगे हैं। चैट्स 2017 के हैं और इनमें दीपिका पादुकोण का नाम होने की बात सामने आ रही है। इस सिलसिले में एनसीबी ने दीपिका को 26 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। PeepingMoon.com की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि रणवीर ने पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहने की अनुमति मांगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने बताया है कि दीपिका को कभी-कभी ऐंग्जाइटी और पैनिक अटैक्स होते हैं। हालांकि इस बात का कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं है। गोवा से वापस आ चुके हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण गोवा में शूटिंग कर रही थीं। जैसे ही दीपिका के ड्रग लिंक की खबर सामने आई, रणवीर उनके पास गोवा पहुंच गए। अब वे चार्टर्ड प्लेन से मुंबई वापस आ चुके हैं। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर ने दीपिका के साथ उनके वकीलों से वीडियो कॉल भी अटेंड की थी। सारा, श्रद्धा और रकुलप्रीत को भी NCB ने दिया समन दीपिका पादुकोण के अलावा एनसीबी ने सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत सिंह को भी समन दिया है। रकुल हैदराबाद से मुंबई वापस आ गई हैं वहीं सारा भी अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ गोवा से वापस आ चुकी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RVNm6L
via IFTTT

No comments:

Post a Comment