Thursday, September 24, 2020

LIVE: मुंबई में 3 जगहों पर की छापेमारी, NCB दफ्तर के ल‍िए न‍िकलीं रकुलप्रीत सिंह

बॉलिवुड ड्रग लिंक में शुक्रवार को अब नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ करने वाली है। रकुलप्रीत घर से एनसीबी गेस्‍टहाउस के लिए निकल चुकी हैं। उनके साथ ही दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और धर्मा प्रोडक्‍शन के डायरेक्‍टर क्षितिज प्रसाद से भी पूछताछ होनी है। एनसीबी सबसे पहले रकुलप्रीत से पूछताछ करेगी। उन्‍हें गुरुवार को ही पूछताछ के लिए आना था, लेकिन रकुलप्रीत की टीम ने कहा कि उन्‍हें समन नहीं मिला है। इसलिए वह अब शुक्रवार को पूछताछ के लिए पहुंच रही हैं। दीपिका की मैनेजर करिश्‍मा से दोपहर बाद पूछताछ होनी है। रकुलप्रीत सिंह NCB ऑफिस के लिए निकलीं रकुलप्रीत सिंह सुबह करीब 9:30 बजे घर से एनसीबी गेस्‍टहाउस के लिए निकलीं। रकुलप्रीत का नाम रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में लिया था। कई ड्रग्‍स चैट में रकुलप्रीत का नाम आया है। रकुलप्रीत के बाद अब शनिवार को दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ होनी है। रकुलप्रीत की टीम ने गुरुवार को समन नहीं मिलने का हवाला दिया था, जिसे एनसीबी ने 'बहाना' करार दिया था। रकुलप्रीत के घर पहुंचकर गुरुवार को एनसीबी के अध‍िकारियों ने समन की हार्डकॉपी भी पहुंचाई थी। इसके बाद देर शाम रकुलप्रीत हैदराबाद से मुंबई पहुंचीं। रकुलप्रीत से क्‍या जानना चाहेगी NCB रकुलप्रीत से जाहिर तौर पर ड्रग्‍स कनेक्‍शन, रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजूपत से दोस्‍ती के बारे में सवाल किया जाएगा। रकुलप्रीत से एनसीबी यह भी जानना चाहेगी कि क्‍या उन्‍होंने कभी ड्रग्‍स लिया है, यदि हां तो वह कहां से ड्रग्‍स खरीदती थीं। बॉलिवुड की ड्रग पार्टीज के बारे में रकुलप्रीत को कितनी जानकारी है। एक और दिलचस्‍प बात यह है कि रकुलप्रीत साउथ सिनेमा की बड़ी ऐक्‍ट्रेस हैं। सीसीबी पहले ही सैंडलवुड में ड्रग कनेक्‍शन की पड़ताल कर रही है, ऐसे में रकुलप्रीत से साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री में ड्रग रैकेट को लेकर भी सवाल किया जा सकता है। टीवी ऐक्टर्स के घर मिला ड्रग्स, 3 जगह एनसीबी की छापेमारी वहीं टीवी ऐक्टर्स सनम और अबिगैल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दोनों के घर से थोड़ी मात्रा में ड्रग्स भी मिली है। ड्रग्स लेने के आरोप में केस दर्ज हो गया है। इसी बीच मुंबई में 3 जगह NCB छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि अंधेरी और पोवाई की तीन लोकेशंस पर रेड हो रही है। जया साहा से पूछताछ में सामने आए थे कई नाम रिया चक्रवर्ती के ड्रग चैट्स में टैलंट मैनेजर जया साहा का नाम भी था। इसके बाद एनसीबी ने जया से कई राउंड पूछताछ की, जिसमें बॉलिवुड के बड़े ऐक्टर्स के नाम सामने आए। जया साहा पर इन ऐक्टर्स को ड्रग उपलब्ध कराने का भी आरोप है। अब तक सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत, दीपिका पादुकोण और डिजाइनर सिमोन खंबाटा के नाम सामने आ चुके हैं। इन पर ड्रग्स लेने का आरोप है। सिमोन खंबाटा से एनसीबी शुक्रवार को पूछताछ कर चुकी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/306Waex
via IFTTT

No comments:

Post a Comment