Friday, September 25, 2020

LIVE: दीपिका, सारा और श्रद्धा आज खोलेंगी ड्रग्स के राज़, NCB क्षितिज से 20 घंटे से कर रही पूछताछ

बॉलिवुड ड्रग केस में आज (26 सितंबर) काफी अहम दिन है। एक्ट्रेस को एनसीबी ने शनिवार सुबह 10 बजे बुलाया है। वहीं 10:30 बजे और श्रद्धा कपूर को भी पहुंचना है। शुक्रवार को रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुलप्रीत ने सारा इल्जाम रिया चक्रवर्ती के सिर पर लगाया है। वहीं धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद से 20 घंटे से ज्यादा वक्त से पूछताछ हो रही है। उन्हें शुक्रवार रात को हिरासत में लिया गया था। दीपिका थीं वॉट्सऐप ग्रुप की ऐडमिन? NCB आज दीपिका पादुकोण से पूछताछ करेगी। दीपिका की मैनेजर करिश्मा के साथ कुछ चैट्स सामने आए थे। बता दें कि दीपिका की करिश्मा संग ड्रग्स चैट वायरल हुई थी। इस व्हाट्सएप चैट में दीपिका की ड्रग्स पर बातचीत सामने आई थी। खबरें हैं कि जिस व्हाट्सएप ग्रुप में दीपिका और करिश्मा बातें कर रही थी, दीपिका उस ग्रुप की ऐडमिन थीं। क्षितिज प्रसाद ने लिए कई लोगों के नाम वहीं क्षितिज प्रसाद ने कई लोगों के नाम लिए हैं, जिनमें कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। शुक्रवार को रकुलप्रीत सिंह ने भी पूछताछ में क्षितिज प्रसाद का नाम लिया था। रकुल ने ncb को बताया है कि क्षितिज कई लोगों को ड्रग्स मुहैया करवाता है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RWxZuK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment