Friday, September 25, 2020

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने शेयर किया अजीब पोस्ट, ड्रग चैट केस की ओर था इशारा?

की बेटी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने लगी हैं। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने महिलाओं के प्रति रखी जाने वाली नफरत (Misogyny) पर बात करते हुए 'दोहरे मापदंड' की बात कही है। सुहाना की इस अजीब पोस्ट को लोग बॉलिवुड में इस समय चल रहे से जोड़कर भी देख रहे हैं। सुहाना ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'दोहरे मापदंड डरावने होते हैं।' इस पोस्ट में लिखा है, 'Misogyny न सिर्फ औरतों के प्रति नफरत है बल्कि यह अवचेतन में औरतों के खिलाफ घृणित व्यवहार भी है। आपको सचेत रूप से यह सोचने की जरूरत नहीं है कि आप औरतों से नफरत करते हैं बल्कि खुद से पूछिए कि जब एक आदमी कुछ करता है तो उससे ज्यादा वही काम किसी औरत के किए जाने पर आपकी प्रतिक्रिया अधिक होती है।' बता दें कि बॉलिवुड में ड्रग चैट की जांच में कई सिलेब्रिटीज के नाम सामने आए हैं लेकिन इस बात पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि इसमें केवल महिलाओं से ही पूछताछ क्यों की जा रही है। माना जा रहा है कि सुहाना की पोस्ट भी शायद इसी बात से संबंधित है। सुहाना के अलावा भी कई सिलेब्रिटीज ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स का ऐंगल सामने आने पर रिया चक्रवर्ती के अलावा अभी तक रकुलप्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण के नाम सामने आ चुके हैं और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार इस मामले में पूछताछ कर रहा है। हालांकि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और इस्तेमाल के मामले में एनसीबी के रेडार पर कई पुरुष सिलेब्रिटीज भी हैं लेकिन अभी तक किसी से न तो पूछताछ की गई है और न ही ऐसे किसी पुरुष सिलेब्रिटी का नाम सामने आया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2G6sjvs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment