के केस में ड्रग ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने अभी तक बॉलिवुड में ड्रग्स का धंधा कर रहे कई लोगों को गिरफ्त में लिया है। लंबी पूछताछ के बाद ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, सुशांत के स्टाफ रहे सैमुअल मिरांडा और दीपेश के अलावा 2 कथित ड्रग पेडलर्स को भी हिरासत में लिया था। से पूछताछ में कुछ बॉलिवुड सितारों के भी नाम सामने आए थे। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि एनसीबी जल्द ही ड्रग्स के इस्तेमाल के मामले में और को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। बता दें कि ऐसी खबरें आई थीं कि रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में एनसीबी की टीम को कथित तौर पर बताया था कि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर भी सुशांत सिंह राजपूत की ड्रग पार्टियों में शामिल होती थीं। टाइम्स नाऊ को केस के एक गवाह आयुष ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान रिलेशनशिप में थे। उन्होंने बताया कि रिया चक्रवर्ती सारा अली खान की दोस्त थीं। सुशांत से सारा के ब्रेकअप के बाद रिया चक्रवर्ती की सुशांत के साथ मुलाकातें बढ़ने लगीं। बाद में रिया चक्रवर्ती और सुशांत लिव इन में रहने लगे। रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में कथित तौर पर सारा और श्रद्धा के अलावा रकुलप्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा के भी नाम लिए हैं। गौरतलब है कि ऐसी खबरें आई थीं कि रिया चक्रवर्ती ने बॉलिवुड के 25 बड़े सिलेब्रिटीज के नाम लिए थे जो ड्रग्स के इस्तेमाल में शामिल थे। इनमें सारा अली खान और श्रद्धा कपूर दोनों ऐक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' में काम कर चुकी थीं। यह भी कहा जा रहा है कि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर कई बार सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस पर भी जा चुकी थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32LvfXh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment