सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके अपनों और फैन्स का उबर पाना इतना आसान नहीं। परिवार वालों के पास सुशांत की इतनी खूबसूरत यादें हैं जिससे बाहर निकल पाना इस जन्म में बिल्कुल भी संभव नहीं। सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति सिंह ने उनके साथ हुई बातचीत का टेक्स्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर पता लगता है कि उनकी बातचीत किस लेवल पर हुआ करती थी। सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने इसे खूबसूरत यादें बताते हुए शेयर किया है। बताया जाता है कि उनकी ये बातचीत करीब दो साल पहले साल 2018 में हुई थी। इस बातचीत में दोनों के बीच किताबों को लेकर चैट हुई थी। विशाल ने कहा है कि उन्हें किताबों से प्यार था और एक असली बुद्धिजीवी थे। विशाल ने सुशांत के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'आज केस में नई डिवेलपमेंट का इंतजार कर रहे हैं, इस बीच मैं सुशांत के साथ हुई इंटलेक्चुअल चैट सेशन की खूबसूरत यादें शेयर कर रहा हूं। यह याद दिलाता है कि लोगों के साथ आमने-सामने बात करना एक शानदार अनुभव है तो वहीं डिजिटल कम्युनिकेशन उन्हें याद करने का बेहतरीन तरीका। बता दें कि सुशांत की बहन श्वेता के अलावा उनके पति विशाल भी उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। विशाल अक्सर सुशांत की यादों को लेकर ब्लॉग भी लिखा करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई विशाल सिंह कीर्ति यूएस में रहते हैं। उन्होंने ब्लॉग लिखकर बताया था कि सुशांत के लिए 5 बार उनकी वाइफ उन्हें छोड़कर इंडिया लौटी थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2FPFvoy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment