Sunday, September 20, 2020

बॉलिवुड पर भड़कीं रूपा गांगुली, पूछा- और कितने मर्डर होंगे, कितने बच्‍चे ड्रग्‍स में डूबेंगे?

सुशांत सिंह राजपूत मामले में जहां एक और नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ड्रग ऐंगल की जांच में जुटी है, वहीं मुंबई पुलिस पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। टीवी ऐक्‍ट्रेस और बीजेपी की सांसद ने अब मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है। सोमवार को मुंबई पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए रूपा गांगुली ने कहा फिल्‍म इंडस्‍ट्री में जहां एक ओर लोगों की हत्‍या हो रही है, ड्रग एडिक्‍ट बनाया जा रहा है, वहीं मुंबई पुलिस शांत बैठी रहती है। दिल्‍ली में संसद परिसर में फिल्‍म इंडस्‍ट्री और मुंबई पुलिस के ख‍िलाफ रूपा गांगुली ने पद्रर्शन किया। हाथों में तख्‍ती लेकर विरोध करते हुए रूपा गांगुली ने कहा, 'मुंबई फिल्‍म इं‍डस्‍ट्री लोगों की हत्‍या करती है, उन्‍हें ड्रग एडिक्‍ट बनाती है, महिलाओं का वहां अपमान किया जाता है, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा है। मुंबई पुलिस चुपचाप बैठी रहती है।' रूपा गांगुली का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक ओर सुशांत की मौत मामले की जांच चल रही है। बॉलिवुड के ड्रग रैकेट पर नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो माथापच्‍ची कर रही है और अनुराग कश्‍यप पर पायल घोष ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। बीते दिनों संसद में बॉलिवुड ड्रग रैकेट पर खूब घमासान भी मचा है। बीजेपी सांसद रवि किशन के बयान पर समाजवादी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद जया बच्‍चन भड़क गईं और यहां तक कह दिया कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cook9B
via IFTTT

No comments:

Post a Comment