'बसपन का प्यार' (Baspan Ka Pyaar) गाने के बाद सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक गाना छाया हुआ है, जिसे सिंगर योहानी (Yohani) ने गाया है। इसे गाने के बोल हैं 'Manike Mage Hithe'। जहां हाल ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस गाने और योहानी की मखमली आवाज की तारीफ की थी, वहीं ऐक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने इस गाने पर गजब का डांस किया है। वीडियो में टाइगर श्रॉफ दोस्त और कोरियॉग्रफर परेश के साथ इस गाने पर कमाल के डांस मूव्स करते दिख रहे हैं। टाइगर ने ऐसा डांस किया कि रितिक रोशन भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। टाइगर श्रॉफ ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम (Tiger Shroff Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। टाइगर के शानदार डांस मूव्स देख रितिक रोशन ने कॉमेंट किया, 'सुपर्ब'। कौन हैं Manike Mage Hithe वाली सिंगर योहानी वहीं फैन्स ने भी टाइगर के स्मूद डांस मूव्स की तारीफ की है। वो उन्हें कूल और एफर्टलेस डांसर बता रहे हैं। बात करें 'Manike Mage Hithe' गाना गाने वालीं सिंगर योहानी की तो वह श्रीलंका की रहने वाली हैं। उनका पूरा नाम योहानी दिलोका डिसिल्वा है। उनका जन्म श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 30 जुलाई 1993 को हुआ था। योहानी ने साल 2016 में अपना करियर एक यूट्यूबर के तौर पर किया था। अब योहानी श्रीलंका में 'रैप प्रिंसेज' के तौर पर जानी जाती हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3DL8rXY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment