Thursday, September 30, 2021

VIDEO: रानू मंडल ने फिर मचाया तहलका, अपने ही अंदाज में गाया वायरल सॉन्ग 'माणिके मांगे हिते'

आपको रानू मंडल (Ranu Mondal) याद है? वही रानू मंडल जो दो साल पहले एक रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का गाना गाकर चर्चा में आई थी। साल 2019 में रानू मंडल का एक रेलवे स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो ने रानू मंडल को रातोंरात स्टार बना दिया। बाद में हिमेश रेशमिया () ने भी रानू मंडल को अपने साथ गाने का मौका दिया था। लेकिन चंद दिनों के स्टारडम के बाद रानू मंडल फिर न जानें कहां गायब हो गईं। लेकिन अब वही रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं और इंटरनेट पर छाई हुई हैं। रानू मंडल पॉप्युलर गाने 'माणिके मागे हिते' (Manike Mange Hite) गाने के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल अब रानू मंडल ने सिंगर योहानी का गाया गाना 'माणिके मागे हिते' गाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। योहानी ने गाया है 'माणिके मांगे हिते' बता दें कि पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर 'माणिक मागे हिते' गाना छाया हुआ है और इसकी सिंगर योहानी (Yohani) की खूब चर्चा हो रही है। योहानी श्री लंका की की रहने वाली हैं और यह पॉप्युलर गाना सिंहला भाषा में है। योहानी अपने इस गाने को मिले रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं और अब वह इंडियन म्यूजिशन्स और कंपोजर्स के साथ काम करना चाहती हैं। एक वीडियो ने कर दिया सब बर्बाद? वहीं बात करें रानू मंडल की, तो रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की एक फिल्म के लिए 2-3 गाने गाए। उन्हें रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में भी बुलाया गया था। लेकिन कुछ वक्त बाद ही रानू मंडल अचानक ही गायब हो गईं। सोशल मीडिया पर रानू का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक फैन ने उन्हें कंधे पर टच किया तो रानू ने गलत तरीक से बर्ताव किया था। उस कारण रानू मंडल की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mvAOSv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment