Friday, September 3, 2021

रानू मंडल की बायॉपिक में लीड रोल में होंगी इशिका डे, हिमेश रेशमिया से भी किया जा रहा संपर्क

आजकल सोशल मीडिया के जमाने में ऐसे लोग रातोंरात स्टार बन जाते हैं जिन्हें पहले कोई भी जानता तक नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण सिंगर (Ranu Mondal) हैं। लता मंगेशकर के गाने 'एक प्यार का नगमा है' को गाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर रातोंरात ऐसा मशहूर हुआ कि पूरा हिंदुस्तान उन्हें जानने लगा। इसके बाद म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म 'हैपी हार्डी ऐंड हीर' में रानू के एक गाना भी ऑफर किया था। अब खबर है कि रानू मंडल पर बायॉपिक ( biopic) बनने जा रही है। रानू मंडल की इस बॉयापिक को डायरेक्टर ऋषिकेश मंडल डायरेक्ट करने जा रहे हैं। फिल्म का टाइटल 'मिस रानू मारिया' रखा गया है। फिल्म में रानू मंडल की भूमिका ऐक्ट्रेस () बनाने जा रही हैं। इशिका इससे पहले कई हिंदी और बांग्ला फिल्मों और वेब शो में नजर आ चुकी हैं। इस बायॉपिक पर बात करते हुए इशिका ने हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से कहा, 'जल्द ही इस बायॉपिक की शूटिंग कोलकाता और मुंबई के इलाकों में शुरू हो जाएगी। इसे उन लोकेशंस पर फिल्माया जाएगा जहां रानू मंडल रीयल लाइफ में रही हैं।' इशिका ने आगे बताया कि पहले इस किरदार के लिए उनकी जगह ऐक्ट्रेस सुदीप्ता चक्रवर्ती का चुाव किया गया था लेकिन डेट्स प्रॉब्लम की वजह से वह यह फिल्म नहीं कर सकीं। यह फिल्म बांग्ला के बजाय हिंदी में बनाई जा रही है। क्या फिल्म में हिमेश रेशमिया () भी नजर आएंगे? इस सवाल के जवाब में इशिका ने कहा, 'हम लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं। डायरेक्टर ने उन्हें इस बारे में बता दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि वह हमारे साथ जल्द जुड़ेंगे।' इस फिल्म के लिए इशिका को रानू मंडल के लुक में आने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। उन्होंने पिछले 2 महीने में 10 किलोग्राम वजन घटाया है। उन्होंने कहा कि रानू की पिछली जिंदगी के लिए काफी तैयारी करनी होगी क्योंकि रानू ने 12 साल तक प्लैटफॉर्म पर भीख मांगकर गुजारा किया है। इशिका अभी तक रानू से मिल नहीं पाई हैं क्योंकि वह कोलकाता में हैं। हालांकि इशिका ने कहा कि वह जल्द ही वर्चुअली रानू से मुलाकात करेंगी। फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू हो जाएगी और माना जा रहा है कि इसे मार्च-अप्रैल 2022 में रिलीज किया जाएगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gXWOmQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment