Sunday, May 9, 2021

VIDEO: मस्त कर देगा अक्षय-रवीना के 'टिप टिप बरसा पानी' का पाकिस्तानी वर्जन

एक समय पर () और () की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। इस जोड़ी की फिल्म सुपरहिट फिल्म 'मोहरा' का गाना '' () आज भी काफी हिट है। इस गाने में रवीना की अदाओं ने लोगों का दिल चुरा लिया था। अब इस गाने का एक पाकिस्तानी वर्जन सामने आया है जिसने रवीना का ही दिल चुरा लिया है। इस पाकिस्तानी वीडियो में कुछ लोग ढोल के साथ मजेदार तरीके से इस गाने को गाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर गाने का यह पाकिस्तानी वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ढोल के साथ कुछ लोग इस गाने को गाते नजर आ रहे हैं। रवीना टंडन ने इस गाने के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से रीट्वीट भी किया है। रवीना ने लिखा, 'यह वर्जन अच्छा लगा ढोल मिक्स।' रवीना ने जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर रीट्वीट किया, इस पर फैन्स के ढेर सारे रिऐक्शंस आने लगे। देखें, वीडियो: वैसे बता दें कि इस गाने का एक और रीक्रिएटेड वर्जन अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए भी तैयार किया गया है। हालांकि इस गाने और इसके वीडियो को अभी रिलीज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार इस गाने में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। अब देखना है कि 'सूर्यवंशी' का रीक्रिएटेड वर्जन फैन्स को कितना पसंद आता है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tz1YsZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment