Saturday, May 8, 2021

करीना कपूर ने Mother's Day पर शेयर की छोटे बेटे की First Photo, तैमूर की गोद में दिखा छुटकु

पूरी दुनिया में 9 मई को () मनाया जाता है। इस मौके पर सिलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस मौके पर () ने एकदम अलग ही तस्वीर शेयर की है। करीना कपूर ने एक मजबूत मेसेज के साथ अपने दोनों बेटों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में (Taimur) अपने छोटे भाई को गोद में लिए दिखाई दे रहा है। करीना कपूर ने मदर्स डे पर अपने बेटों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज उम्मीद पर पूरी दुनिया कायम है और ये दोनों मुझे एक बेहतर कल की उम्मीद देते हैं। आप सभी खूबसूरत और मजबूत मांओं को हैपी मदर्स डे। उम्मीद बनाए रखिए।' देखें, करीना की शेयर की दोनों बेटों की तस्वीर: बता दें कि करीना कपूर ने फरवरी के महीने में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। अभी तक सैफ और करीना ने न तो अपने दूसरे बेटे की शक्ल दिखाई है और न ही अभी तक उसके नाम की कोई घोषणा की है। हालांकि फैन्स को बेसब्री से करीना के दूसरे बेटे के नाम और तस्वीर सामने आने का इंतजार है। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब आमिर खान के ऑपोजिट 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी जो इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है। सैफ अली खान की बात करें तो वह अब फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RD9RjM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment