बॉलिवुड ऐक्टर शाहिद कपूर () की पत्नी मीरा राजपूत () ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट्स से मदर्स डे () के खास अवसर पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा, मीसा और जैन ने मिलकर यह स्पेशल कार्ड और केक मेरे लिया बनाया है। मीरा ने कार्ड और केक की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, तुम दोनों ने मेरे दिल पर कब्जा कर लिया है। इसमें से एक छोटा सा टुकड़ा अपने पापा को भी दे देना। आई लव यू माई बेबीज। बेटी मीसा और जैन ने मां मीरा कपूर के लिए लिखा खास मैसेज मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने तीन पोस्ट शेयर की है, पहले पोस्ट में केक की फोटो, दूसरे में एक कार्ड और तीसरे पोस्ट में मां के लिए मीसा और जैन के तरफ से प्यारा सा मैसेज। मीसा ने बड़े ही प्यार से अपनी हैंडराइटिंग में लिखा- डियर मम्मा हैप्पी मदर्स डे, लव मीसा एंड जैन। वहीं शाहिद के भाई ईशान खट्टर ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, उल्टा Z जो है वह मेरा दिल है। साथ ही ईशान ने इस कमेंट के साथ कई इमोजी भी शेयर की। बता दें कि मीरा राजपूत भले ही ऐक्ट्रेस नहीं है लेकिन वह सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही जूम इंटरव्यू पर सवाल किया गया कि प्रेग्नेंसी के दौरान शाहिद कपूर ने किस तरह से पत्नी मीरा का किया सपोर्ट इसपर मीरा कहती हैं, आपके पार्टनर का सपोर्ट अगर आपको हर कदम पर मिलता है तो आप बहुत ज्यादा खुश और अंदर से शांत रहते हैं। प्रेग्नेंसी एक बहुत ही खूबसूरत सी चीज है और काफी लंबा समय है। इसलिए इसे बड़े ही प्यार से गले लगाओ क्योंकि हर दिन आपका अलग मूड होता है। मेरे और शाहिद दोनों के परिवारवालों ने हमारी खूब मदद की। शाहिद को आखिरी बार कबीर सिंह में देखा गया था, यह फिल्म उनकी करियर की सबसे बड़ी हिट रही। वह अगली बार खेल ड्रामा जर्सी में नजर आएंगे। शाहिद राज और डीके की एक वेब सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी करेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xXUH9y
via IFTTT
No comments:
Post a Comment