धर्मेंद्र और उनके परिवार दे दुनियाभर में फैन्स हैं। धर्मेंद्र और उनके बेटों सनी और बॉबी के बाद उनकी तीसरी पीढ़ी यानी करण देओल भी फिल्मों में आ चुके हैं। हालांकि इनके परिवार की महिलाओं की तस्वीरें कम ही सोशल मीडिया पर सामने आती हैं। आइए, मदर्स डे पर देखते हैं अपनी माओं के साथ Deol फैमिली की अनदेखी तस्वीरें। (All Pics: Instagram)धर्मेंद्र के परिवार की महिलाओं की तस्वीरें बहुत कम सामने आती हैं। आज मदर्स डे के दिन हम आपको दिखाते हैं अपनी माओं के साथ देओल फैमिली की कुछ ऐसी तस्वीरें जो आपने आज तक नहीं देखी होंगी।

धर्मेंद्र और उनके परिवार दे दुनियाभर में फैन्स हैं। धर्मेंद्र और उनके बेटों सनी और बॉबी के बाद उनकी तीसरी पीढ़ी यानी करण देओल भी फिल्मों में आ चुके हैं। हालांकि इनके परिवार की महिलाओं की तस्वीरें कम ही सोशल मीडिया पर सामने आती हैं। आइए, मदर्स डे पर देखते हैं अपनी माओं के साथ Deol फैमिली की अनदेखी तस्वीरें। (All Pics: Instagram)
करण देओल ने शेयर की है मां के साथ तस्वीर

मदर्स डे पर करण देओल ने अपनी मां पूजा देओल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में पूजा के साथ करण और उनके छोटे भाई राजवीर भी नजर आ रहे हैं।
पूजा देओल की कम ही तस्वीरें सामने आई हैं

करण ने यह फोटो भी मदर्स डे पर शेयर की है। इसमें वह अपने पापा सनी और मां पूजा देओल के साथ नजर आ रहे हैं। वैसे पूजा देओल की तस्वीरें मीडिया में बहुत कम सामने आई हैं।
धर्मेंद्र की मां की अनदेखी तस्वीर

देओल परिवार में धर्मेंद्र की मां की तस्वीर शायद ही किसी ने देखी होगी। यह तस्वीर सनी देओल ने शेयर की थी। इसमें सनी देओल अपनी दादी यानी धर्मेंद्र की मां सतवंत कौर के साथ नजर आ रहे हैं।
मां प्रकाश कौर पर जान छिड़कते हैं सनी-बॉबी

सनी देओल और बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि सनी और बॉबी अपनी मां से कितना प्यार करते हैं।
मां के लाडले हैं बॉबी

छोटे होने के नाते मां प्रकाश कौर बॉबी देओल को बहुत प्यार करती हैं। यह तस्वीर बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद मां के साथ शेयर की थी।
एशा देओल हैं हेमा की लाडली

हेमा मालिनी भले ही धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं मगर हैं तो उन्हीं के परिवार का हिस्सा। धर्मेंद्र की दोनों बेटियां एशा और आहना भी अपनी मां पर जान छिड़कती हैं। इस तस्वीर में एशा देओल अपनी मां हेमा मालिनी के साथ नजर आ रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3f4qEo2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment