पिछला एक साल ऐक्ट्रेस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पिछले साल 14 जून 2020 को उनके बॉयफ्रेंड अपने बांद्रा के मकान में मृत पाए गए थे। इसके बाद से रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में कुछ दिन जेल में भी रहना पड़ा था। अब खबर है कि रिया चक्रवर्ती को बॉलिवुड में काम नहीं मिल रहा है। रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर काफी टारगेट किया गया। इसके बाद से बॉलिवुड के फिल्ममेकर्स उन्हें लेकर फिल्में बनाने से डर रहे हैं। कुछ हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती इस समय हैदराबाद में हैं और वहां फिल्मों में अपने लिए काम ढूंढ रही हैं। पता चला है कि तेलुगू सिनेमा के एक सुपरस्टार ने रिया के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की है। तेलुगू सिनेमा के कुछ सूत्रों ने बताया है कि बॉलिवुड की बड़ी हिरोइन काफी भारी-भरकम फीस लेती हैं। रिया चक्रवर्ती के साथ वह समस्या नहीं आएगी। रिया खूबसूरत भी हैं और टैलेंटेड भी हैं तो उन्हें जल्द ही वहां काम मिल सकता है। वैसे रिया चक्रवर्ती ने अपना ऐक्टिंग डेब्यू तेलुगू फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से 2012 में किया था। इसलिए तेलुगू फिल्मों में उन्हें काम मिलना इतना मुश्किल भी नहीं होगा। वैसे रिया चक्रवर्ती जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 9 अप्रैल 2021 को रिलीज होनी थी मगर कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते फिलहाल इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। अब देखना है कि रिया तेलुगू फिल्मों में ही काम करेंगी या बॉलिवुड में एक बार फिर वापसी कर पाएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xCC4rw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment