Sunday, May 2, 2021

फिल्म पत्रकार राजीव मसंद की हालत नाजुक, कोरोना संक्रमण के बाद वेंटिलेटर पर

भारत में (Corona Virus) की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। अब कोरोना की मार और सिलेब्रिटीज पर भी पड़ रही है। अब खबर आ रही है कि मशहूर फिल्म पत्रकार और समीक्षक () COVID-19 से पीड़ित हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। राजीव इस समय मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही राजीव मसंद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और ऑक्सीजन लेवल डाउन चला गया। ज्यादा हालत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अब बताया जा रहा है कि राजीव मसंद को नाजुक हालत में आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। राजीव को अटेंड कर रहे डॉक्टरों ने भी उनकी हालत बेहद नाजुक बताई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में बहुत सारे बॉलिवुड सिलेब्रिटीज कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। हाल में कोरोना वायरस के कारण ऐक्टर मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल निधन भी हो गया था। टीवी ऐंकर कनुप्रिया की भी कोरोना के चलते जान चली गई थी। इसके अलावा टीवी ऐक्टर अनिरुद्ध दवे को भी सीरीयस हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gWraHl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment