बॉलिवुड के कुछ अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने इंटरनैशनल लेवल पर ऐक्टिंग से अपनी धाक जमा दी है। ( ) भी उनमें से एक हैं। कई विदेशी फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके अनुपम खेर को अब अमेरिका के न्यू यॉर्क सिटी इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल () में बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड () दिया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें उनकी शॉर्ट फिल्म 'हैपी बर्थ डे' (Happy Birthday) के लिए दिया गया है। बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिलने पर अनुपम खेर ने कहा, 'इतने बड़े सम्मान के लिए न्यू यॉर्क सिटी इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल का आभार। यह सम्मान की बात है कि इस फिल्म फेस्टिवल में मुझे बेस्ट ऐक्टर चुना गया। इसका पूरा क्रेडिट 'हैपी बर्थडे' की पूरी टीम, मेरी को-स्टार अहाना कुमरा को जाता है। डायरेक्टर प्रसाद कदम, स्टोरी राइटर, प्रॉडक्शन टीम और सभी का बहुत शुकिया।' अनुपम खेर की इस शॉर्ट फिल्म 'हैपी बर्थडे' की पूरी दुनिया में काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में अनुपम खेर के साथ अहाना कुमरा मुख्य भूमिका में हैं। इस शॉर्ट फिल्म को प्रसाद कदम ने डायरेक्ट किया है। अनुपम खेर और इससे पहले फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में नजर आए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3h9TEgK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment