Friday, May 7, 2021

प्रियंका चोपड़ा नहीं थीं 'कृष' के लिए पहली पसंद, रितिक संग इस ऐक्ट्रेस को किया गया था कास्ट

राकेश रोशन और () के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों की अगर बात की जाए तो उसमें () फ्रैंचाइज को जरूर गिना जाएगा। 'कोई मिल गया' को मिलाकर इस सीरीज की कुल 3 फिल्में रिलीज हुई हैं और तीनों को ही काफी पसंद किया गया है। 'कोई मिल गया' में रितिक के साथ लीड रोल में प्रीति जिंटा थी। इसके बाद 'कृष' और 'कृष 3' में रितिक के साथ () नजर आई थीं। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि प्रियंका इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थीं। राकेश रोशन ने इस हिरोइन को किया था सिलेक्ट जी हां, इस रोल के लिए राकेश रोशन की पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा नहीं थीं। राकेश रोशन ने इस किरदार के लिए रितिक रोशन के ऑपोजिट को कास्ट किया था। रितिक और अमृता ने फिल्म के लिए फोटोशूट भी करवा लिया था। हालांकि फोटोशूट के बाद राकेश को ऐसा लगा कि दोनों के बीच केमिस्ट्री कुछ जम नहीं रही है। इसके बाद अमृता राव को फिल्म से ड्रॉप कर दिया गया और यह किरदार प्रियंका चोपड़ा की झोली में आकर गिर गया। अमृता को आज भी है 'कृष' न मिलने का अफसोससाल 2006 में 'हिंदुस्तान टाइम्स' दिए एक इंटरव्यू में अमृता राव ने इस बारे में बात भी की थी। उन्होंने तब बताया था कि उनके और रितिक के बीच अच्छी केमिस्ट्री नहीं होने के कारण 'कृष' उनके हाथ से निकल गई थी। तब अमृता ने कहा था, 'रितिक और मैंने फोटोशूट भी कर लिया था लेकिन हमारे बीच की केमिस्ट्री बिल्कुल गायब थी। मैं रितिक के साथ काफी छोटी नजर आ रही थी। मुझे इस बात का बहुत बुरा नहीं लेगा क्योंकि मुझे लगता है कि आपको जिंदगी में वही मिलता है जो आपकी किस्मत में लिखा होता है।' अमृता ने इस इंटरव्यू में इस बात पर खुशी जताई थी कि राकेश रोशन को उनका काम पसंद आता है। तब अमृता ने इच्छा जताई थी कि जल्द ही वह राकेश रोशन के साथ काम करें मगर उनकी यह इच्छा आज तक पूरी नहीं हो सकी है। 'कृष 4' का हो रहा है इंतजारइस बीच अब पिछले काफी दिनों से 'कृष 4' की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि इस बार भी इसमें रितिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा को ही कास्ट किया जाएगा। हालांकि इस बारे में राकेश रोशन ने अभी फाइनल कुछ नहीं बताया है। अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। माना जा रहा है कि इसकी शूटिंग अगले साल तक शुरू हो पाएगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3f0iSeR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment