Friday, May 7, 2021

कंगना रनौत भी कोरोना पॉजिटिव, हिमाचल प्रदेश जाने से पहले कराया था टेस्ट

() की दूसरी लहर ने भारत में तबाही मचा दी है। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि अब सिलेब्रिटीज भी बड़ी संख्या में इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे नया नाम ऐक्ट्रेस (Kangana Ranaut) का है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि उनका का टेस्ट पॉजिटिव आया है। कंगना ने बताई थकावट और कमजोरी कंगना इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से मैं आंखों में जलन के साथ काफी थकावट और कमजोरी महसूस कर रही थी। मैं हिमाचल के लिए निकलने वाली थी तो मैंने कल अपना टेस्ट कराया और आज इसका रिजल्ट आया है कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं।' कंगना बोलीं- मैं इसे खत्म कर दूंगी रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद कंगना ने खुद को क्वॉरेंटीन कर लिया है। उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने खुद को क्वॉरेटीन कर लिया है। मुझे पता ही नहीं था कि यह वायरस मेरी बॉडी में पार्टी कर रहा है। अब मुझे पता चला है तो मैं इसे खत्म कर दूंगी। प्लीज अपने ऊपर किसी चीज को हावी मत होने दें, अगर आप डर गए तो यह आपको और ज्यादा डराएगा। आइए, हम COVID-19 को बर्बाद कर दें। यह कुछ नहीं बस थोड़े समय का फ्लू है जिसके बारे में बहुत दबाव बनाया गया है और अब यह कुछ लोगों के मन पर हावी हो गया है। हर हर महादेव' बॉलिवुड में बहुत से कलाकार हो चुके हैं संक्रमित बता दें कि कंगना रनौत से पहले बॉलिवुड में अक्षय कुमार, आमिर खान, गोविंदा, भूमि पेडनेकर, अर्जुन रामपाल, मिलिंद सोमन, आशीष विद्यार्थी, सतीश कौशिक, आशुतोष राणा जैसे बहुत सारे कलाकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले साल भी अमिताभ बच्चन और उनका परिवार, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे सिलेब्स कोरोना से संक्रमित हुए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3btDift
via IFTTT

No comments:

Post a Comment