Monday, May 10, 2021

वहीदा रहमान, आशा पारेख, हेलेन का वकेशन, तस्‍वीरें देख कहेंगे- बने 'दिल चाहता है 2'

करीब एक महीने पहले अपने जमाने की मशहूर ऐक्‍ट्रेसेस वहीदा रहमान (Waheeda Rehman), आशा पारेख (Asha Parekh) और हेलेन (Helen) अंडमान और निकोबार में बीच एकसाथ इंजॉय करती नजर आई थीं। अब उनकी हॉलिडे की नई तस्‍वीरें बॉलिवुड प्रड्यूसर तनुज गर्ग ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वहीदा, आशा और हेलेन बोट पर लाइफ जैकेट्स पहनने और राइड इंजॉय करने से पहले कैमरे को पोज देती दिख रही हैं। इसके अलावा एक दूसरी पिक्‍चर में वहीदा ड्राइवर सीट पर नजर आ रही हैं तो एक अन्‍य तस्‍वीर में आशा से बातचीत करती दिख रही हैं। रिटायरमेंट कर रही हैं इंजॉय इन पिक्‍चर्स को शेयर करते हुए तनुज गर्ग ने लिखा, '10.5.21 को पहली पिक्‍चर.. अगर दिल चाहता है तीन ग्रैंड लोगों के साथ फिर से बनती है तो वे तीन लोग ये लेजंड्स- वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन होंगे। अपने रिटायरमेंट के वर्षों को इंजॉय कर रही हैं, अंडमान में हॉलिडे मना रही हैं। देखकर मेरे चेहरे पर मुस्‍कान आ गई।' सोशल मीडिया यूजर्स के आए ऐसे कॉमेंट्सअब इन फोटोज को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और तीनों की जोड़ी पर प्‍यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह कितना बेहतरीन है।' एक दूसरे यूजर ने कहा, 'लंबे समय बाद यह मेरी पसंदीदा तस्‍वीरों में से एक। इनमें कितनी खुशी और ताकत है।' कुछ दूसरे लोगों ने इसे 'रिटायरमेंट गोल्‍स' तक बता दिया। अप्रैल में सामने आई थी तस्‍वीरइससे पहले अप्रैल में तीनों की आइलैंड से एक तस्‍वीर आई थी जो इंटरनेट पर काफी सुर्खियों में रही थी। इसे डिजाइनर से पॉलिटिशन बनीं शाइना एन सी ने शेयर किया था। इसमें तीनों ऐक्‍ट्रेसेस बीच पर पोज देती नजर आई थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hfIsiS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment