Monday, May 10, 2021

मदद को आगे आए फरहान अख्तर और मीका सिंह, रोजाना 1000 लोगों को खिला रहे खाना

() की दूसरी लहर ने लोगों को बुरी तरह तोड़ दिया है। लोग केवल इस जानलेवा वायरस से संक्रमित होकर बीमार ही नहीं हो रहे बल्कि लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हो गए हैं और खाने को तरस रहे हैं। ऐसे में बॉलिवुड के कुछ लोग आगे आए हैं और भूखे लोगों को खाना खिलाने के मिशन पर जुट गए हैं। सलमान खान पहले ही कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए खाने का इंतजाम कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में () और सिंगर () का भी नाम जुड़ गया है। एनजीओ से मिलाया फरहान ने हाथफरहान अख्तर ने कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक एनजीओ से हाथ मिलाया है। फरहान अख्तर ने इस एनजीओ को डोनेशन दिया है जो कोरोना से प्रभावित परिवारों के लिए खाने का इंतजाम करने में खर्च किया जा रहा है। एनजीओ के सेक्रटरी ने बताया कि यह खाना न केवल कोरोना संक्रमित लोगों बल्कि बनारस में श्मशान घाटों हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका में काम करने वाले लोगों को भी दिया जा रहा है। बनारस में रोजाना बंट रही हैं थालियांसेक्रटरी ने बताया कि उनकी टीम के 8 लोग रोजाना बनारस शहर में 1 हजार थालियां बांट रहे हैं। इस थाली में दाल, चावल, रोटी, सलाद औरर बिस्किट होते हैं। एनजीओ की यह टीम फरहान अख्तर तक सोशल मीडिया के जरिए पहुंची थी। इसके बाद फरहान अख्तर ने इनकी मदद करने का फैसला किया। दिल्ली के बाद मीका ने मुंबई में लगाया लंगरफरहान अख्तर के अलावा सिंगर मीका सिंह भी लोगों के लिए लंगर का आयोजन कर रहे हैं। पहले मीका सिंह ने यह लंगर दिल्ली में शुरू किया था। अब इसकी शुरुआत मुंबई शहर में भी कर दी गई है। मीका के इस लंगर में रोजाना 1 हजार लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। मीका की टीम रोजाना सड़कों पर भूखे लोगों को खाना बांटती नजर आती है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3uBBiZR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment