Monday, April 5, 2021

Video: कंगना रनौत को देख बौखलाए लोग, कहा- सबको ज्ञान देने वाली देवी, मास्‍क कहां है?

कंगना रनौत इन दिनों मुंबई में हैं। मुंबई में इस वक्त कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं और कंगना इस वीडियो में बिना मास्क के नजर आ रही हैं। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग उन्हें मास्क न पहनने को लेकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि मुंबई, दिल्ली जैसे मेट्रो शहर में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। अक्षय कुमार, गोविन्दा, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल जैसे कई फिल्म स्टार्स पिछले दो दिनों के भीतर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, नीतू कपूर, वरुण धवन जैसे कई और सिलेब्रिटीज़ कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में पब्लिक आइकन माने जानेवाले इन स्टार्स से लोग एहतियात की उम्मीद रखते हैं। कंगना का इस वीडियो में मास्क न पहनना लोगों को अखर रहा है और वे लगातार अपना गुस्सा उनपर उतार रहे हैं। कंगना के इस वीडियो को देख लोगों ने कहा है- आपका मास्क कहां है मैम, आप हमेशा दूसरों को ज्ञान देती रहती हैं। लोगों ने एक ही सवाल पूछ रखा है कि कंगना ने मास्क क्यों नहीं पहना। एक यूजर ने लिखा है- ये अकेली ऐसी ओवरस्मार्टनेस की दुकान हैं जिन्हें कभी मास्क पहने नहीं देखा। लोगों ने यह भी लिखा है कि मास्क नहीं पहनने के लिए इन्हें फाइन करना चाहिए, क्या यह आम नागरिक से अलग हैं? एक ने तो यहां तक कह डाला कि इन्होंने अपने ब्रेन के साथ अपना मास्क भी खो दिया है क्या? अन्य यूजर ने लिखा है- ज्ञान देवी बिना मास्क के। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इन दिनों दिवंगत सीएम जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर और सॉन्ग 'चली चली' रिलीज़ हुआ है। इसके अवाला उनकी फिल्म 'धाकड़' भी आनेवाली हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mma5Hp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment