एक दिन पहले ही रविवार 4 अप्रैल 2021 को बॉलिवुड की दिग्गज अदाकारा (Shashikala) का निधन हो गया। उनके निधन () पर फिल्म जगत ने बहुत शोक जताया है। शशिकला ने अपनी जवानी के दिनों में बॉलिवुड के 'ही-मैन' () के साथ भी काम किया था। शशिकला के गुजरने पर धर्मेंद्र ने भी बेहद दुख जताया है। धर्मेंद्र ने कहा है कि शशिकला बेहद सुलझी हुई और अच्छी महिला थीं। फिल्मों में धर्मेंद्र की सीनियर थीं शशिकला'स्पॉटबॉय' से बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'हम लोगों ने साथ में कुछ बेहतरीन काम किया था। अब मुझे बता चला कि वह नहीं रहीं। मैं सारी फिल्में तो याद नहीं कर सकता मगर मेरी सबसे अच्छी 3 फिल्मों 'अनुपमा', 'देवर' और 'फूल और पत्थर' में शशिकला मेरे साथ थीं। वह मेरी सीनियर थीं और जब मैंने अपना करियर शुरू किया था तब वह काफी फिल्में कर चुकी थीं। मेरे ख्याल से शायद हमने फिल्म 'अनपढ़' में पहली बार साथ काम किया था जिसमें माला सिन्हा लीड रोल में थीं। इस फिल्म को अभी भी इसके गानों के लिए याद किया जाता है।' धर्मेंद्र के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करती थीं शशिकलापुरानी यादें शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि किस तरह वह फिल्म के सेट पर नर्वस होते थे मगर शशिकला का व्यवहार उनके प्रति बहुत अच्छा होता था। उन्होंने कहा, 'मैं नया था इसलिए नर्वस हो जाता था मगर शशिकला का व्यवहार मेरे प्रति बहुत अच्छा था। वह कहतीं- ऐ धरम, आओ हमारे साथ खाना खाओ। किसी नए आदमी के साथ ऐसा गर्मजोशी वाला व्यवहार कभी भूला नहीं जा सकता।' बेहतरीन इंसान थीं शशिकला मगर टाइपकास्ट कर दिया गयाधर्मेंद्र ने आगे कहा, 'शशिकला को वैम्प यानी बुरी महिला के रोल में टाइपकास्ट कर दिया गया था। हालांकि फिल्म 'अनुपमा' में ऋषिकेश मुखर्जी ने उनकी इस इमेज को तोड़ दिया था। यह एक बेहद पॉजिटिव रोल था। मुझे अभी भी ताज्जुब होता है कि उन्होंने बहुत कम पॉजिटिव किरदार निभाए हैं। निजी जिंदगी में वह बेहद अच्छी इंसान थीं। शशिकला की तरह ही प्राण साहब को भी टाइपकास्ट कर दिया गया था।' 'अच्छा हुआ अकेले में नहीं मरीं' शशिकला के निधन पर दुख जताते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से खुद को काट लिया था। वह अपने परिवार के साथ पुणे शिफ्ट हो गई थीं। अच्छी बात यह है कि वह ललिता पवार की तरह अकेले में नहीं मरीं जिनकी मौत के कई दिनों के बाद उनकी सड़ी हुई बॉडी मिली थी। परिवार का होना बहुत जरूरी होता है।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fM2CQz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment