एक दिन पहले ही खबर आई थी कि कई मशहूर फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम कर चुके ऐक्टर () को () से संक्रमित होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अब पता चला है कि ललित की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। ललित परिमू ने खुद बताया है कि उनकी तबीयत धीरे-धीरे सुधर रही है और अब वह पहले बेहतर महसूस कर रहे हैं। ललित परिमू को अभी मीरा भायंदर के प्रमोद महाजन हॉल में ऐडमिट किया गया है। यहां उनके कुछ साथियों और डायरेक्टर हंसल मेहता जैसे दोस्तों ने ललित के लिए प्लाज्मा का इंतजाम करवाया। हंसल मेहता ने खुद लोगों से अपील की थी कि ललित के लिए प्लाज्मा डोनेट करें। हालांकि हंसल मेहता की पत्नी और बेटी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। बता दें कि ललित परिमू ने बहुत सारे टीवी सीरियलों के अलावा हैदर, मुबारकां और एजेंट विनोद जैसी 36 फिल्मों में काम किया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में में COVID-19 के मामलों में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। हाल में सोनू सूद, मनीष मल्होत्रा, राजेश खट्टर, आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे और उनके दोनों बच्चे, समीरा रेड्डी, अर्जुन रामपाल, नील नितिन मुकेश और सुमित व्यास जैसे सिलेब्रिटीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले अक्षय कुमार, आमिर खान, कटरीना कैफ, गोविंदा, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, बप्पी लहरी, सतीश कौशिक, विक्रांत मैसी, परेश रावल जैसे कलाकार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QCw0hP
via IFTTT
No comments:
Post a Comment