Sunday, April 18, 2021

Surekha Sikri Birthday: नसीरुद्दीन शाह की रिश्‍तेदार हैं सुरेखा सीकरी? 3 बार जीत चुकी हैं नैशनल अवॉर्ड

बॉलिवुड में बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो अपने ग्लैमर नहीं बल्कि अपने टैलंट के बलबूते अपनी मजबूत पहचान बनाते हैं। ऐसे ही कलाकारों में एक हैं सुरेखा सीकरी। सुरेखा 19 अप्रैल 2021 को अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए, उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प और अनसुनी बातें।

फिल्म और टीवी ऐक्टर सुरेखा सीकरी का 19 अप्रैल को बर्थडे होता है। कई सशक्त भूमिकाओं से अपनी पहचान बनाने वाली सुरेखा के बारे में कुछ अनसुनी और दिलचस्प बातें हैं जो कम ही लोग जानते हैं।

Surekha Sikri Birthday: नसीरुद्दीन शाह की रिश्‍तेदार हैं सुरेखा सीकरी? 3 बार जीत चुकी हैं नैशनल अवॉर्ड

बॉलिवुड में बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो अपने ग्लैमर नहीं बल्कि अपने टैलंट के बलबूते अपनी मजबूत पहचान बनाते हैं। ऐसे ही कलाकारों में एक हैं सुरेखा सीकरी। सुरेखा 19 अप्रैल 2021 को अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए, उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प और अनसुनी बातें।

नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रैजुएट हैं सुरेखा
नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रैजुएट हैं सुरेखा

सुरेखा सीकरी का बचपन अमरोहा और नैनीताल में गुजरा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद सुरेखा ने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से 1971 में ग्रैजुएशन किया था। इसके बाद सुरेखा ने लगभग 10 साल तक एनएसडी रिपेटरी कंपनी के साथ जमकर थिअटर किया। सुरेखा ने 1978 की फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से बॉलिवुड में डेब्यू किया और फिर वह मुंबई में ही बस गईं।

'बालिका वधू' की 'दादी सा' से बनाई घर-घर में पहचान
'बालिका वधू' की 'दादी सा' से बनाई घर-घर में पहचान

यूं तो सुरेखा पिछले लगभग 50 सालों से ऐक्टिंग कर रही हैं मगर उन्हें भारत के घर-घर में टीवी सीरियल 'बालिका वधू' की सख्त महिला के किरदार 'दादी सा' से पहचान मिली। आज भी सुरेखा को इस किरदार के लिए याद किया जाता है।

3 बार नैशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं सुरेखा
3 बार नैशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं सुरेखा

सुरेखा सीकरी को 3 बार फिल्म तमस, मम्मो और बधाई हो के लिए बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा बधाई हो के लिए ही फिल्मफेयर और स्क्रीन अवॉर्ड और संगीत नाटक अकैडमी अवॉर्ड भी सुरेखा सीकरी के खाते में हैं।

नसीरुद्दीन शाह से है खास रिश्ता
नसीरुद्दीन शाह से है खास रिश्ता

कम ही लोगों को पता है कि सुरेखा सीकरी बॉलिवुड ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह की साली लगती हैं। दरअसल सुरेखा की बड़ी बहन मनारा सीकरी उर्फ परवीन मुराद से उनकी पहली शादी हुई थी। इस शादी से नसीर को एक बेटी हिबा शाह हैं। हिबा ऐक्टर हैं और 'बालिका वधू' में सुरेखा के जवानी का किरदार भी निभाया था।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2P6iX7W
via IFTTT

No comments:

Post a Comment