भारत में इस समय जानलेवा () की दूसरी लहर चल रही है। एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव लोगों के लाखों केस सामने आ रहे हैं। इसके कारण कई राज्यों की सरकारों ने कोरोना को लेकर नियम सख्त किए हैं और कई शहरों में लॉकडाउन जैसी स्थितियां एक बार फिर बनती जा रही हैं। हालांकि इसके बाद भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच, काफी लोग हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले () को तुरंत रोके जाने की मांग कर रहे हैं क्योंकि वहां भी पॉजिटिव लोग सामने आ रहे हैं। ऐसी मांग करने वालों में अब सिंगर () का नाम भी शामिल हो गया है। सोनू की बहन के पति भी कोरोना पॉजिटिव सोनू निगम ने अपना एक वीडियो शेयर करके कहा है कि कोरोना की लहर के बीच कुंभ मेले का आयोजन होना ही नहीं चाहिए था। ऐसे आयोजन से कोरोना के मामलों में और इजाफा होगा। सोनू निगम ने बताया कि उनकी एक बड़ी बहन के पति भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और इस समय दिल्ली के हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती हैं। ' होना ही नहीं चाहिए था'सोनू ने कहा, 'मैं किसी और चीज के बारे में नहीं कहूंगा, मगर क्योंकि मैं हिंदू पैदा हुआ हूं तो एक हिंदू के तौर पर मैं कह सकता हूं कि यह कुंभ का मेला होना ही नहीं चाहिए था। भगवान का शुक्र है कि अब इसे केवल सांकेतिक कर दिया गया है। मैं समझता हूं कि यह आस्था का मामला है लेकिन अभी दुनिया की जो हालत हैं, इस समय कुछ भी लोगों की जान से ज्यादा जरूरी नहीं है।' सोनू ने अपने वीडियो में आगे कहा कि ऐसे समय पर कोई भी शो नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के शोज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ऑर्गनाइज किए जाने चाहिए मगर अभी नहीं। देखें सोनू, निगम का पूरा वीडियो: मुंबई आकर आइसोलेट होंगे सोनूसोनू इस समय गोवा में हैं और सोमवार 19 अप्रैल को मुंबई वापस आ रहे हैं। इसके बाद सावधानी बरतते हुए सोनू खुद को घर में आइसोलेट कर लेंगे। सोनू अपने पिता से मिलना चाहते थे मगर उससे पहले वह कुछ दिन के लिए खुद को आइसोलेट करके रखेंगे। जब उन्हें लगेगा कि अब सब कुछ ठीक है तब वह अपने पिता से मिलने के लिए जाएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tu9aHK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment