Wednesday, April 7, 2021

कॉलेज के दिनों में भी कहर ढाती थीं प्रियंका चोपड़ा, काले स्‍व‍िमसूट में पुरानी फोटो हुई वायरल

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटो की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार फिर से प्रियंका की वायरल हो रही फोटो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, वैसे तो प्रियंका () की यह फोटो पुरानी है लेकिन फिल्मफेयर (Filmfare) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करने के बाद से यह फिर से वायरल हो रहा है। इस फोटो में प्रियंका ( in black swimwear) ब्लैक कलर की स्विम सूट में अपनी अपने दोस्तों के साथ समुद्र किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटो में सबसे मजेदार यह है कि पहली नजर में शायद ही आप प्रियंका को पहचान पाए लेकिन ध्यान से देखने के बाद आपको अपनी एक्ट्रेस का एक अलग ही अंदाज देखने के मिलेगा। फिल्मफेयर ने एक्ट्रेस की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, क्या आप पहचान सकते हैं यह बॉलीवुड दीवा कौन है? व्हाइट कलर की बिकिनी टॉप के साथ प्रियंका ने लगाया बिंदी बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फैन्स के लिए एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह व्हाइट कलर के बिकिनी टॉप और पैंट के साथ माथे पर बिंदी लगाए नजर आईं थी। प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए यह भी खुलासा किया था की यह फोटो तब की है जब वह सिर्फ 19 साल की थी। साथ ही कैप्शन में लिखा- शर्मिली। प्रियंका की इस फोटो पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा था, एक दोस्त ने पूछा... तुम्हारी बहन इतनी हॉट कैसे लग सकती हैं। प्रियंका और निक जोनस इस खास वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Wedding) की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से साल 2018 में शादी की थी. फैन्स अक्सर दोनों की उम्र को लेकर मजाक बनाते हैं, क्योंकि दोनों की उम्र में 10 साल का बड़ा अंतर है. दरअसल, निक प्रियंका (Priyanka Chopra) से 10 साल छोटे हैं. हालांकि, कपल को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और वे अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को लेकर प्यार का इजहार करने भी पीछे नहीं रहते हैं। प्रियंका चोपड़ी की अगली फिल्म रिलीज को है तैयार वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने खुद का एक हेयर केयर प्रोडक्ट शुरू किया है। साथ ही उन्होंने Sona नाम का एक रेस्तरां न्यूयार्क में खोला है जहां पर इंडियन खाना सर्व किया जाएगा। वहीं फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सैम हेघन और सेलीन डायोन नजर आएंगे। वहीं मिंडी कलिंग और कीनू रीव्स के साथ प्रियंका 'द मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3wN0nmi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment