कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का एयरपोर्ट वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना साड़ी में नजर आ रही हैं। कंगना के इस वीडियो को देख जहां लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं काफी लोग टीवी ऐक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कंगना इस एयरपोर्ट वाले वीडियो में साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही हैं, और यूजर्स ने उनके बैक लुक की भी जमकर तारीफ की है। हालांकि, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जिनका कहना है कि कंगना मुंह नहीं खोलती हैं तो काफी अच्छी दिखती हैं। वैसे कंगना के इस वीडियो वैसे कॉमेंट्स की संख्या काफी ज्यादा है जिसमें लोगों ने किश्वर मर्चेंट और उनके हसबैंड सुयश राय का मजाक उड़ाया है। किश्वर को कर रहे हैं ट्रोल कंगना रनौत ते इस वीडियो पर ऐसे लोगों ने कॉमेंट कर कहा है, 'जिन जिनको कंगना के मास्क न पहनने से कोविड हुआ है, क्या अब खुश हो उसको मास्क में देखकर? क्यों छपरी कपल किश्वर और सुयश? एक ने लिखा है- क्या अब कुछ पॉजिटिव बोलोगी किश्वर या फिर 1 पैसे कमाने के लिए नेगेटिव ही बोलोगी। मास्क के लिए कंगना भी हुईं ट्रोल कुछ ने कंगना के बारे में लिखा है- फाइनली मास्क पहनने लगी? एक अन्य यूजर ने कहा- फैशन में नो मास्क। एक और शख्स ने कहा- ये मास्क कबसे पहनने लगी। यहां बता दें कि किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) को लोग क्यों ट्रोल कर रहे हैं। किश्वर ने कंगना से पूछा था एक सवाल दरअसस हुआ यूं कि पिछले दिनों कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें व अपना कार से उतरते हुए बिना मास्क के पब्लिक के बीच पहुंचीं। इस वीडियो को देखकर मास्क नहीं पहनने को लेकर लोगों ने काफी गुस्सा उतारा और ऐसा ही कॉमेंट एक वीडियो शेयर कर किश्वर ने भी किया था। किश्वर ने बताया था मास्क कैसे पहनते हैं किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) ने कंगना रनौत ने वह पोस्ट शेयर की, जिसमें कंगना कार से बिना मास्क के बाहर निकालती नजर आई थीं। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में किश्वर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मास्क कहां है मैडम?' यहां किश्वर ने यहां ऐसे कई वीडियो भी शेयर किए जिसमें बताया गया कि मास्क कैसे पहनना है। बस किश्वर का यही अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया है। अब कंगना जब भी मास्क में नजर आ रही हैं लोग किश्वर मर्चेंट को ट्रोल करने में कसर नहीं छोड़ रहे। किश्वर के साथ-साथ लोग उनके हसबैंड सुयश को भी लपेटते दिख रहे हैं। किश्वर ने बताया, मास्क वाली बात पर कंगना के फैन्स दिखा रहे उनके नैशनल अवॉर्ड किश्वर मर्चेंट को लोगों ने जमकर ट्रोल किया है और उन्होंने वीडियो शेयर कर इस बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'मैंने कंगना से सवाल किया कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना? इसलिए उनके फैंस मुझसे कह रहे हैं कि उन्होंने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, पहले आप कम से कम 1 पुरस्कार जीतो। यहां पाइंट यह नहीं है कि वह एक अच्छी ऐक्ट्रेस हैं या नहीं, हर कोई जानता है कि वह एक बेहतरीन ऐक्टर हैं,उन्होंने जो भी पुरस्कार जीते हैं वह उसके काबिल हैं, लेकिन उनका मास्क कहां है?' इसके बाद से किश्वर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं और लोग उनके लिए काफी भद्दे कॉमेंट्स कर रहे हैं। कंगना ने इस साड़ी में अपना एक पोस्ट भी शेयर किया है और देशभक्ति की बातें कही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3upcHqO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment