पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने अपना एक फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लड़कियों के कपड़े में 'पल्ले लटके' सॉन्ग पर लटके-झटके दिखा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के पीछे पुलकित सम्राट () ने खास वजह भी बताई है। इसके साथ अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा को टैग करते हुए इसकी भरपाई के लिए तैयार रहने की धमकी भी दी है। वीडियो में पुलकित सम्राट लहंगे (Pulkit Samrat hilarious video In Lehenga) में नजर आ रहे हैं और लड़कियों की तरह पूरा मेकअप कर रखा है। इसके बावजूद उनके चेहरे पर हल्की दाढ़ी भी नजर आ रही है। वह लड़कियों के डांस ग्रुप के साथ 'पल्लो लटके रे म्हारो' गाने पर खूब जमकर लटके-झटके दिखाते नजर आ रहे हैं। पुलकित ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि यह वीडियो उन्होंने इसलिए शेयर किया क्योंकि वह कोई शर्त हार गए हैं। इसी के साथ उन्होंने कृति खरबंदा को टैग कर लिखा है कि उन्हें अब इसकी भरपाई करनी पड़ेगी। हालांकि, पुलकित ने यह नहीं बताया कि शर्त क्या थी। पुलकित के इस वीडियो को देख लोगों की हंसी नहीं रुक पा रही है। लोग पूछ रहे हैं कि ये क्या था। एक फैन ने लिखा है- अब ये एक देखना ही बाकी था। किसी ने कहा है- मौज कर दी तो कोई फनी लिखकर हंसते दिख रहे हैं। बता दें कि पुलकित और कृति खरबंदा अपने अफेयर को लेकर अक्सर चर्चा में छाए रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पोस्ट पर भी एक-दूसरे के साथ अक्सर नजर आया करते हैं। हाल ही में पुलकित सम्राट के भाई की शादी में कृति भी उनके साथ पहुंची थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31ZxR2k
via IFTTT
No comments:
Post a Comment