बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Kareena Kapoor Khan) ने फरवरी के महीने में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। और फिलहाल वह अपनी पुरानी लाइफस्टाइल यानी फिल्म और शो की शूटिंग में खासा बिजी हो गई हैं। हाल ही में करीना कपूर खान सेलिब्रिटी कुकिंग शो 'स्टार वर्सेज फूड' () शो पर पहुंची थी। इस दौरान करीना कपूर खाना बनाती हुई भी नजर आई। आपको बता दें कि दूसरे बच्चे के जन्म देने के बाद करीना का यह पहला शूट था। इस कुकिंग शो के दौरान करीना से खाना बनाते वक्त काफी मजेदार सवाल किया गया जिसका जवाब करीना ने इस अंदाज में दिया जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सैफ और शाहरुख के लिए खाने में करीना बनाएंगी ये स्पेशल डिश करीना आगे कहती हैं कि सैफ अली खान को भुना हुआ चिकन और फ्राइड आलू बहुत पसंद हैं इसलिए मैं उनके लिए यह खाना बनाउंगी वहीं मेरी बहन करिश्मा को को मटन बिरयानी बहुत पसंद है इसलिए मैं उनके लिए मटन बिरयानी ही बनाउंगी। शाहरुख के लिए मुझे नहीं लगता कि शाहरुख तंदूरी चिकन के अलावा कुछ भी खाते हैं, इसलिए मुझे सीखना होगा कि तंदूरी चिकन कैसे बनाते हैं। करीना के बच्चे खाने में पसंद करते हैं ये खासा खाना अपने बच्चे को लेकर बात करते हुए करीना कहती है कि एक कहा तो सिर्फ दूध से काम चल रहा है और दूसरा यानी तैमूर वह सिर्फ मिठाई पसंद करता है। उसे बस चॉकलेट केक, पैनकेक और चॉकलेट खाना पसंद करता है। करण के लिए खाने में कुछ नहीं बनाएंगी करीना कपूर खान, जानिए क्यों करण के बारे में पूछे जाने पर करीना ने कहा कि वह फिल्म निर्माता करण के लिए बिल्कुल भी कुछ नहीं पकाएंगी। क्योंकि करण हमेशा डाइट पर रहता है, इसलिए हम सिर्फ चैटिंग करेंगे। अपने करीबी दोस्त मलाइका अरोरा खान के बारे में बात करते हुए, करीना ने कहा, मल्लिका (मलाइका) के लिए, 100 तरह के खाने होंगे, क्योंकि हम एक ही तरह का खाना पसंद करते हैं। दरअसल, मलाइका चाइनीज फूड खाना चाहती हैं। मैं उसको लिए कुछ चाइनीज बनाउंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Q56Pog
via IFTTT
No comments:
Post a Comment